मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मधुबन में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर तक पूरी की गई। महाविद्यालय में अब तक विभिन्न विषयों में कुल 1110 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। वहीं, स्पॉट नामांकन के तहत 56 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। इसके बावजूद महाविद्यालय में 1095 सीटें रिक्त हैं। बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने से नामांकन प्रक्रिया में अभी भी संभावनाएं बनी हुई हैं। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया संचालित की गई। महाविद्यालय में विषयवार नामांकन की स्थिति में आगे बदलाव की संभावना है। यह भी पढ़ें- Motihari News: स्नातक में स्पॉट नामांकन की तिथि समाप्त,रही भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...