Motihari News: मधुबन के सभी 88 सरकारी स्कूलों का हरित विद्यालय,स्वच्छ विद्यालय के लिए पंजीकरण कार्य पूर्ण
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: मधुबन, एक संवाददाता। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों ने हरित विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय' अभियान के तहत अपना पंजीकरण पूर्ण कर लिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत मधुबन प्रखंड के सभी 88 सरकारी विद्यालयों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसरों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों और शिक्षकों में जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही विद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और छात्र-छात्राओं को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.