मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: मधुबन ,एसं। थाना क्षेत्र के भेलवा में एक व्यक्ति के पैतृक भूमि पर बने दुकानों को बंद कराने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिलेश सहनी व भोला सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में भेलवा निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज कांड संख्या 44-26 में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने दुकानदारों को धमकाते हुए उनकी दुकान बंद करा दी और 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। शिकायत के आलोक में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...