मोतिहारी, सितम्बर 13 -- Motihari News: मधुबन, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मधुबन (बालक) परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। विद्यालय के पूरब दिशा में पक्की चहारदीवारी नहीं होने के कारण छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर आशंका रहती है। फिलहाल सुरक्षा के लिए अस्थायी टीनयुक्त घेरा लगाया गया है। विद्यालय प्रशासन ने पक्की चहारदीवारी निर्माण के लिए जिला शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। हालांकि शैक्षणिक माहौल बेहतर है और अधिकांश बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक कुल 100 छात्राएं नामांकित हैं। इनमें कक्षा छह में 34 तथा कक्षा सात और आठ में 33-33 छात्राएं अध्ययनरत हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: कस्तूरबा आवासीय विद्य...