मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: अरेराज, निप्र। उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ की पावन शिव नगरी अरेराज में आगामी विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। शुक्रवार को अरेराज नगर पंचायत के मुख्य मंदिर रोड और उसके आसपास के इलाकों में सड़क के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मुख्य मार्ग को पूरी तरह खाली कराया गया ताकि कांवरियों व शिवभक्तों को जलार्पण के लिए आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अरेराज सीओ विनोद कुमार पाण्डेय व अरेराज थानाध्यक्ष प्रात्यशा क...