मोतिहारी, जुलाई 5 -- Motihari News: हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा मुख्य नहर से बरामद अधेड़ व्यक्ति की शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव की पहचान पहाड़पुर थाना के नोनेया पंचायत के वार्ड-13 निवासी रामनाथ महतो (71) के रूप में हुई है। हरसिद्धि थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र मुकेश कुमार के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया गया है। उसने दिए आवेदन में उल्लेख किया है चार जुलाई के सुबह उसके पिता मवेशी चराने नहर के तरफ गए थे। फिर लौट कर वे घर नहीं आये। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि भादा नहर में एक शव पड़ा है। फिर वे लोग उसे देखने आए तो वह शव उसके पिता का था। उनकी मृत्यु पानी में डूबने से हो गई है। उनकी मृत्यु में किसी का दोष नहीं है। बताते चलें कि रविवार के दोपहर भादा मुख्य नहर से ह...