Motihari News: भवन निर्माण कार्यालय में हुई फायरिंग में प्राथमिकी
मोतिहारी, नवम्बर 28 -- Motihari News: मोतिहारी। स्थानीय भवन निर्माण विभाग में गुरुवार को हुई फायरिंग को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है । आवेदन विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार के द्वारा दी गई है । आवेदन पड़ने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि गुरुवार को कनिय अभियंता चंदन कुमार के साथ संवेदक सानु पटेल के साथ हुई नोकझोक के बाद उसके कार्यालय में संवेदक के द्वारा की हवाई फायरिंग की गई थी । घटना के बाद दीवार पर गोली के निशान मिले । घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सी सी टी वी फुटेज खंगालना शुरू किया जिसमें आरोपी की पहचान कर ली गई हे। सदर डी एस पी वन दिलीप कुमार ने बताया कि संवेदक की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.