मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पैक्स के चुनाव में मो. इरफान अहमद अध्यक्ष पर के लिए निर्वाचित हुए। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिलेन्द्र प्रसाद को 126 मतों से पराजित किया। गुरूवार को चुनाव के बाद देर शाम हुई मतगणना में मो. इरफान अहमद को 1023 जबकि अखिलेन्द्र प्रसाद को 897 मत मिले। वहीं शाहिद एकबाल को 438 मत मिले। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अभिषेक राज ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विजयी मो. इरफान अहमद को रात में ही प्रमाण पत्र दे दिया गया। इधर, प्रबंध कारिणी सदस्य पद पर अनुसुचित जाति से उर्मिला देवी, मरहिया देवी, सामान्य से सोनी वर्मा, जरीना खातुन, नूर मोहम्मद, मसरे आलम व मो. जमील निर्वाचित हुए। चार सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...