मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: रक्सौल,एक संवाददाता। सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) नेपाल ने पर्सा जिले के बीरगंज स्थित मैत्री पुल से प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर जैसी दिखने वाली नशीली सामग्री और गांजा बरामद किया गया है। ​सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 13 गण हेडक्वार्टर पर्सा के अनुसार, यह कार्रवाइ मैत्री पुल पर तैनात डॉग स्क्वॉड और बॉर्डर इंटरैक्शन टीम (बीआईटी) की संयुक्त टुकड़ी द्वारा की गई। ​ यह भी पढ़ें- 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तारकुरकुरे के पैकेट में छिपाई गई नशीली सामग्री कुरकुरे के पैकेट में छिपाकर लाई जा रही थी ब्राउन शुगर ​भारत से नेपाल की ओर पैदल आ रहे बारा जिले के विश्रामपुर ग्रामीण नगरपालिका-5 नकटुवा निवासी 18 वर्षीय ...