मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर स्थित जंगी भगत उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय में सोमवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चंपारण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसी परिसर में चलने वाले सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। छात्राओं को अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान करने, किसी के गलत व्यवहार का विरोध करने और परेशानी होने पर घर या स्कूल में इसकी जानकारी देने की बात बताई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने की। उन्होंने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, 2012 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के साथ यौन शोषण और दुर्व्यवहार करना कानूनन अपराध है। किसी के गलत व्यवहार से डरने य...