मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: अरेराज, निस। बीडीओ की अध्यक्षता में सभी बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की समाप्ति के बाद विशेष अभियान चलाने के लिये विस्तृत निर्देश दिया । जिसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है। बीएलओ की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व के निर्वाचक सूची से वर्तमान निर्वाचक सूची का मिलान व सत्यापन कर ऐसे निर्वाचकों को चिन्हित किया जाना है, जो पूर्ववर्ती निर्वाचक सूची में सम्मिलित थे एवं वर्तमान में निर्वाचक सूची में शामिल नहीं हैं। र ऐसे निर्वाचकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। ऐसे पहचान किये गये निर्वाचकों के संबंध में मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी द्वारा मिशन मोड में घर-घर जाकर गृह सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन के क्...