मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता। बिहार पेंशनर समाज की मधुबन शाखा की आवश्यक बैठक राजकीय मध्य विद्यालय, मधुबन बालक परिसर में सभापति चन्द्रिका प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि पेंशन कम्युटेशन की कटौती बंद करने से संबंधित याचिका सीडब्लूजेसी 12976/2025 पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बैठक में आठवें वेतन आयोग से पेंशनरों के हित में कई मांगें शामिल करने पर चर्चा हुई। इनमें पेंशन कम्युटेशन की कटौती 15 वर्ष से घटाकर 10 से 12 वर्ष करने, 30 वर्ष की सेवा पर पांच प्रोन्नति देने, महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत होने पर मूल वेतन में जोड़ने और अंतिम वेतन के 50 की जगह 67 प्रतिशत पेंशन निर्धारित करने की मांग प्रमुख रही। 80 वर्ष के बजाय 65 वर्ष से अतिरिक्त पेंशन देने की मांग भी उठी।बैठक में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले...