मोतिहारी, अगस्त 17 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन संयोग पर प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसद्धि बाबा बैकुण्ठनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ कम रही, लेकिन विशेष धार्मिक आयोजनों के कारण भारत-नेपाल के विभन्नि हस्सिों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक का आयोजन किया गया। भगवान शिव और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली के साथ अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर लबोखर शिवधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं क...