Motihari News: बैंक खाते से साइबर फ्रॉडों ने उडाया 1.98 लाख रुपए
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। अवैध तरीके से साइबर फ्रॉडों ने एक व्यक्ति के खाते से 1.98 लाख रुपए की निकासी कर ली। मामले में पिपरा थाना क्षेत्र के गौरे गांव निवासी पंडित नवलकिशोर रामानंद के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि उनका खाता इंडसइंड बैंक में है, जिस खाते से बगैर उनकी जानकारी व अनुमति के 1,98,000 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। जबकि उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति को बैंक खाता का विवरण, डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी, यूपीआई, पिन, पासवर्ड या ओटीपी साझा नहीं किया गया है। खाता से रुपए अवैध तरीके से डेबिट होने के कारण उन्हें आर्थिक व मानसिक रुप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा है कि खाते से अवैध निकासी के बाद उनके द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल साइबर पुलिस ने आवेदन के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.