मोतिहारी, अगस्त 19 -- Motihari News: सुगौली। मनसिंघा उत्तरी संकुल के यूएमएस नकरदेई उर्दू विद्यालय में बुधवार को मासिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया गया। कक्षा आठ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राजकिशोर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुफरान खान द्वितीय तथा नेहा खातून तृतीय स्थान पर रहीं। बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक व स्नातक ग्रेड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो. सैदुल्लाह अंसारी ने शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...