Motihari News: बेकाबू वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत
मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: मेहसी,निसं। अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल 70 वर्षीय देवेन्द्र सिंह उर्फ वीरेन्द्र सिंह की मौत इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही हो गयी। घटना बुधवार की रात्रि लगभ आठ बजे थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर मिर्जापुर गांव के सामने पेट्रोल पम्प के पास घटी है। मृतक थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव का रहने वाला था। बुधवार की सन्ध्या मेहसी बाजार से अपने घर रमपुरवा गांव जा रहा था। सड़क पार करने के क्रम में मोतिहारी की तरफ से तेज़ रफ़्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिसके कारण उक्त व्यक्ति सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को मेहसी स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.