मोतिहारी, अगस्त 21 -- Motihari News: आदापुर । दरपा थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय, नरकटया में शुक्रवार को बेंच से गिरने से 10 वर्षीय छात्रा शिवानी कुमारी घायल हो गई। इस घटना में उसके माथे पर चोट लग गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने आनन-फानन में छात्रा को नरकटिया बाजार स्थित निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने विद्यालय में शिक्षकों की कथित लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...