मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारागोविंद से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को दाह संस्कार में शामिल होने गए तीन बच्चे डूब गए। इसमें दो की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। मृतकों में बारागोविंद वार्ड नंबर 11 निवासी श्रीनारायण राम के पुत्र मंजीत कुमार (15) और बिगु सहनी के पुत्र दिव्यांशु कुमार (13) थे। वहीं सुरक्षित निकले बच्चे की पहचान बारागोविंद वार्ड नंबर 11 निवासी गजेंद्र सहनी के पुत्र रोहित कुमार (15) हैं। सभी वर्ग नौ के छात्र के हैं。 यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पोखर में नहाने उतरे दो दोस्तों की डूबने से मौतदुर्घटना का कारण बताया जाता है कि दोपहर को गांव के ही एक ग्रामीण मोहन ठाकुर की बीमारी से मौत हो गई थी, उनके दाह संस्कार में सभी...