Motihari News: बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से बालक की मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 25 -- बूढ़ी गंडक में डूबने से बच्चे की मौत Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा घाट में रविवार दोपहर तीन बजे बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान गड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर टोला झगरूआ निवासी दिलीप राम के पांच वर्षीय पुत्र आशिक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए नदी मे गया था। नहाने के क्रम मे ही वह अचानक गहरे पानी के बारा घाट पर गया था। बालक को डूबता देख अन्य बच्चे घर जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन समेत ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे व बच्चे की तलाश शुरू कर दी। तभी किसी ने घटना स्थल के कुछ दूरी पर नदी के किनारे शव को उपलाता देखा। जिसकी जानकारी परिजन को दी गयी। बालक को पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.