Motihari News: बुजुर्ग की हत्या मामले के अभियुक्त ने किया सरेंडर
मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में पिछले 25 जून को रामबिहारी पांडेय की पीट पीटकर की गई हत्या मामले का एक अभियुक्त पंकज कुमार साह ने पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण रविवार की संध्या थाने में सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष उत्तम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। अब तक इस मामले में तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में इश्तेहार के लिए आवेदन दिया गया है। यह भी पढ़ें- रजिस्टार हत्याकांड : नामजद आरोपी हेमंत पांडे ने कोर्ट में किया सरेंडर यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की हत्या मामले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.