Motihari News: बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में काम करने गये मजदूर की हैदराबाद में मौत
मोतिहारी, नवम्बर 7 -- Motihari News: सिकरहना। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में काम करने गये एक मजदूर की मृत्यु हैदराबाद में कार्य करने के दौरान गिरने से हो गयी। मृतक ढाका थानान्तर्गत झौआराम गांव निवासी रामेश्वर राउत के 33 वर्षीय पुत्र झगरू राउत है। मृतक का शव शुक्रवार की सुबह एंबुलेंस से घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। मुखिया प्रतिनिधि लालू सिंह के अनुसार, मृतक रक्सा रहीमपुर गांव के एक ठीकेदार के साथ बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में काम करने के लिए हैदराबाद गया था। काम करने के दौरान 3 नवंबर को वह नीचे गिर पड़ा, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान 4 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गयी। शुक्रवार का उसका शव एंबुलेंस से घर लाया गया। घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में मातम पसर गया। मृतक के पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।मृतक को दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.