मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या-5 स्थित नेपाली स्टेशन इलाके में बिरनी-हड्डा के झुंड के हमले से दो बच्चे की मौत हो गई है। जबकि दो घायल बच्चे की स्थिति गंभीर है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। एक के बाद दूसरे बच्चे की मौत की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि घर की सफाई के दौरान कर्ण, रामलखन, रॉकी और अरुण नामक बच्चें वहां खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक बिरनी-हड्डा के झुंड ने चारों बच्चों पर हमला कर दिया और उन्हें जहरीले डंक मार कर घायल कर दिया था। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए डंकन अस्पताल ले गए।

मृत्यु की घटना अस्पताल में इलाज के दौरान विजय मल्लिक के पुत्र कर्ण व सात वर्षीय रामलखन की म...