मोतिहारी, जुलाई 28 -- Motihari News: मोतिहारी, हि टी। मोतिहारी नगर निगम की मासिक साधारण बैठक मंगलवार को महापौर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से बिजली की समस्या, जर्जर सड़कें, टूटे स्लैब , साफ सफाई , स्ट्रीट लाइट जैसी प्रमुख मुद्दों को लेकर चर्चा की गई । बैठक में उपमहापौर डॉ.लालबाबू प्रसाद, नगर आयुक्त आशीष कुमार सहित अन्य पार्षद थे। बिजली विभाग की लापरवाही पर दिखा आक्रोश: बैठक में बिजली विभाग के कार्य में लापरवाही व विलंब को लेकर पार्षदों में आक्रोश दिखा। वार्ड 22 के वार्ड पार्षद एहतेशामुल हक ने बताया कि उनके वार्ड में कई जगह बिजली का पोल व तार बदलने को लेकर वर्ष 2024 से विभाग को सूचित किया जा रहा है, जिसके बाद बी टी एल कंपनी द्वारा कई बार सर्वे होने के बाद भी दो वर्ष बीत जाने के बाद अभी तक पोल और बिजली क...