मोतिहारी, जुलाई 17 -- Motihari News: तुरकौलिया। जयसिंहपुर उतरी पंचायत के तीन वार्डो के लोगों ने प्रखंड परिसर स्थित बिजली कार्यालय पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। बिजली की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की। तीन वार्डो मे 20 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। बनाया भी जा रहा है तो वह कुछ घण्टे में फिर खराब हो जा रहा है। जनप्रतिनिधि से लेकर ग्रामीण अधिकारियों से शिकायत करते आ रहे है लेकिन कोई नहीं सुनने वाला है। इस भीषण गर्मी में लाइट नहीं रहने से सभी परेशान है। खाना बनाने, खाने और सोने में बहुत परेशानी है। गर्मी से बच्चें रोते रहते है। यह भी पढ़ें- Hathras News: गिरधरपुर में पिछले आठ दिन से विद्युत आपूर्ति ठप,ग्रामीणों की शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...