मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका गांधी चौक के समीप बुधवार को एक दवा दुकान के छत पर बिजली करंट की चपेट में आकर एक दुकान स्टाफ जख्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी चिरैया थाना क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी रंजीत यादव है। रंजीत दुकान के छत पर चढ़ किसी कार्यवश स्टील का पाइप हाथ में लिया, जो ग्यारह हजार के हाई टेंशन तार से छू गया और उसे जोर से झटका लगा। झटका लगते ही वह जख्मी होकर छत पर गिर पड़ा। घटना की खबर मिलते ही दुकानदार सहित अन्य लोगों ने जख्मी को छत से नीचे उतारकर इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Motihari News: बिजली करंट की चपेट में आने से स्टाफ जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...