Motihari News: बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: सुगौली। निज संवाददाता श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत में बाल श्रम उन्मूलन एवं इसके प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोशनपुर सपहा के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से प्रभात फेरी भी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से गांव के लोगों को बाल श्रम से बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा बाल श्रम को रोकने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिवाकर प्रसाद द्वारा जागरूकता अभियान के लिए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ई-रिक्शा के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम निषेध से संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.