मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। मॉनसून की बारिश शनिवार की सुबह पूरे ढाका प्रखंड क्षेत्र में हुई। सुबह करीब छह बजे से बारिश शुरू हुई जो करीब नौ बजे तक तेज हुई। हालांकि हल्की बूंदाबांदी दस बजे तक हुई। बारिश से जहां किसानों को काफी फायदा हुआ वहीं ढाका घोड़ासहन रोड स्थित चैनपुर ढाका में काफी दूर तक जलजमाव हो गया, इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। करीब घुटने तक रोड पर पानी है।चैनपुर ढाका ब्रह्मस्थान से आगे पेट्रोल पंप तक जलजमाव बना हुआ है। जलजमाव से गुजरते समय यदि किसी कारणवश या किसी वाहन के गुजरते समय बैलेंस गड़बड़ हुआ तो कपड़ा सहित पैर पानी में भींग जा रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सुबह में झमाझम बारिश, दो दिन और बारिश की बनी है संभावना जलजमाव के कारण आसपास के दुकानदारों का भी बुरा हाल है। जलजमाव की वजह से उ...