Motihari News: बारिश नहीं होने से धान के खेतों में दरार
मोतिहारी, जुलाई 29 -- Motihari News: तेतरिया। सावन माह में भी बारिश नहीं होने से धान के खेतों में दरार फटने से धान की पौधा अब सुखने लगा है जिससे किसानों में मायूसी छा गया है। किसान अजय कुमार यादव, पप्पू यादव, उमेश यादव, रामबाबू गुप्ता, रामबाबू राय,प्रमोद कुमार यादव, सिकिंदर यादव, चुलहाई राय सहित कई किसानों ने बताया कि सावन माह में बारिश के जगहों पर घुल उड़ रहा है। धान के खेतों में नमी खत्म हो गया है। जिससे धान के खेतों में दरार फटने लगी है धान का पौधा सुखने लगा है। पौधा को बचाने के लिए डीजल पंप व बिजली मोटर पंप से सिंचाई करना पड़ रहा है । जो काफी महंगा पड़ रहा है। सीपीएम के अजय कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, डीवाईएफआई के राज्य कमेटी सदस्य अमन कुमार, इम्तेयाज अहमद ने राज्य सरकार से सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.