मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता। बारा के पचरौता नगरपालिका से पुलिस ने 55 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय बारा के अनुसार गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति पचरौता नगरपालिका के वार्ड नंबर तीन स्थित रामनगर टोल निवासी राजकिशोर प्रसाद यादव है। सिम्रौनगढ से गश्त के लिए निकली पुलिस टीम ने शनिवार की रात गश्त के दौरान पचरौता नगरपालिका के वार्ड नंबर छह में यादव की जांच की, जिसके बाद उनके पास से 55 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी जानकारी जिला पुलिस कार्यालय बारा के प्रवक्ता एवं पुलिस नायब उपरीक्षक मीनबहादुर घले ने दी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: ब्राउन शुगर और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...