Motihari News: बारा में हेरोइन और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, नियमित जांच के दौरान पुलिस की कार्रवाई
मोतिहारी, जुलाई 5 -- Motihari News: रक्सौल। बारा जिले के जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-7 स्थित जीतपुर के लल्का पुल के समीप पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इलाका पुलिस कार्यालय जीतपुर से सीनियर पुलिस सब इंस्पेक्टर उमेश निरौला के नेतृत्व में तैनात पुलिस टीम ने नियमित वाहन और व्यक्ति जांच अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में मौजूद स्थानीय निवासी साजन पासवान और विकास चौधरी को हिरासत में लिया है। जिला पुलिस कार्यालय बारा के अनुसार, तलाशी के दौरान विकास चौधरी के पास से 190 मिलीग्राम हेरोइन और 25.53 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.