मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: सुगौली, निज संवाददाता। सुगौली प्रखंड में बाढ़ का पानी आते ही सड़क, पुल और पुलियों के निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल खुल जाती है। बाढ़ के दिनों में कई स्थानों पर सड़क और पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होकर आवागमन ठप कर देते हैं। इससे दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो जाते हैं और उनका संपर्क प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता है। छोटे पुल-पुलियों की बात तो दूर, जनता चौक से करमवा-रघुनाथपुर जाने वाले मुख्य मार्ग में महुआनी के समीप करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल भी बाढ़ के दौरान अपनी उपयोगिता खो चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ का पानी बढ़ने पर यह पुल नाव की शक्ल में दिखाई देने लगा था। लोगों का कहना है कि प्रखंड में बाढ़ के कारण अब तक दर्जनों पुल-पुलिया ध्वस्त हो चुके हैं।

बाढ़ से प्रभावित स्थानीय...