मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: मधुबन, एसं। बाराघाट-चकिया पुल के समीप रविवार शाम हुए दर्दनाक बाइक हादसे में मधुबन पुरानी बाजार निवासी 18 वर्षीय कृष कुमार की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में घायल दूसरा किशोर मोतिहारी हेनरी बाजार निवासी प्रियांशु कुमार अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। खोमचा लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले संजय साह और संध्या कुमारी का इकलौता पुत्र कृष था। संजय साह कभी नारियल व फल बेचते हैं तो शाम में ठेला लगाकर अंडा भुजा की दुकान चलाते हैं। इसी आमदनी से परिवार का गुजारा होता है। कृष तीन बहनों राधा, रूही और मिस्टी का बड़ा भाई था। यह भी पढ़ें- Motihari News: तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत, एक घायल वह पीएम श्री उच्च विद्यालय, मधुबन में नौवीं कक्षा का छात्र था। माता-पिता...