मोतिहारी, अगस्त 10 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका पुलिस ने रविवार की रात्रि बाइक व मोबाइल चोरी मामले में दो अलग अलग गांवों से तीन को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि पूर्व में हुयी बाइक चोरी मामले में कुसमहवा गांव निवासी मो. आरिफ व मोबाइल चोरी मामले में चंदनबारा गांव निवासी मो. अख्तर व मो.आसिफ को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...