मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: हरसिद्धि एक संवाददाता हरसिद्धि थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान 80 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोइरीगवां गांव निवासी विष्णु कुमार (20), पिता सहदेव मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ बाइक को भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान बाइक पर रखी 80 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में हरसिद्धि थाना कांड संख्या 506/26, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर...