Motihari News: बाइक चोरी मामले में धराया, गया जेल
मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। बाइक चोरी मामले में ढाका पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर पचपकड़ी थाना क्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी विनय कुमार महतो बताया गया है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार चोर ने कई बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता बताई है। ढाका अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से पिछले दिनों ढाका पीएचसी में पदस्थापित डॉक्टर मयंक कुमार की बाइक चोरी में भी उसने अपनी संलिप्तता बताई है। बाइक को उसने नेपाल में ले जाकर बेच दिया है। बाइक चोरी मामले में उसने एक गैंग का खुलासा किया है, जिसमें आसपास के इलाके के कई नामों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.