मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। छतौनी पुलिस ने बाइक चोरी करते एक बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश पश्चिम चंपारण जिला के चनपटिया थाना क्षेत्र के नौका टोला गांव निवासी लालू मियां है। उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी थाना क्षेत्र स्थित छतौनी सब्जी मंडी से बाइक चोरी करते लालू मिंया को गिरफ्तार किया गया है। बाइक को जब्त किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Motihari News: चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...