Motihari News: बाइक की ठोकर से 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी, मोतिहारी रेफर
मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: संग्रामपुर, निस। संग्रामपुर-परशुराम मुख्य पथ में बरियरिया मस्जिद के समीप बाइक की ठोकर से एक 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार कुशवाहा ने प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। जख्मी बच्चे की पहचान उत्तरी बरियरिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी नगीना महतो के पौत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बाइक चालक संग्रामपुर के बिंदटोली गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बाइक जब्त कर कानूनी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.