Motihari News: बलुआ ओवरब्रिज पर दस बजे ही लग गया जाम
मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। शहर में जाम को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश के बावजूद बलुआ ओवरब्रिज पर बुधवार को दस बजे दिन में ही जाम लग गया। जाम के कारण सदर अस्पताल चौक, चांदमारी व राजाबाजार जाने वाले तीनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गयी। ट्रैफिक पुलिस बेवस हो गयी। कड़ी मसक्कत के बाद जाम को हटाया गया। एक दिन पूर्व ही जाम को लेकर डीएम व एसपी ने खुद मोर्चा संभाला था और छतौनी से लेकर मीना बाजार तक फ्लैग मार्च किया। चौक चौराहों पर ठेला व खोमचे को हटाने का निर्देश दिया। ओवरब्रिज पर तो ट्रैफिक पुलिस की फौज खड़ी थी फिर भी जाम लग गया। पूर्व के अधिकारियों ने यह व्यवस्था की थी कि ओवरब्रिज का उपयोग राजाबाजार से बलुआ व चांदमारी जाने वाले वाहन चालक नहीं करेंगे। चांदमारी से राजाबाजार जाने वाले भी ओवरब्रिज का उपयोग नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.