मोतिहारी, सितम्बर 3 -- Motihari News: अरेराज निज प्रतिनिधि बदलते मौसम और लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण अरेराज अनुमंडल क्षेत्र में मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव और उमस भरी गर्मी के कारण स्थानीय लोग वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, डायरिया और बदन दर्द जैसी समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं।अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज सहित क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की तादाद अचानक दोगुनी हो गई है। अस्पताल के ओपीडी काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है। अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ राजीव कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, इस मौसम में खान-पान में लापरवाही और दूषित पानी का सेवन बीमारियों का मुख्य कारण बन रहा...