Motihari News: बड़ी मात्रा में विदेशी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: सुगौली, निज संवाददाता । थाना के सुगौली गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को बड़ी मात्रा में विदेशी शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर नगर के सुगौली गांव निवासी राजदेव यादव का पुत्र रवि कुमार बताया जाता है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने दस कार्टून 8 पीएम का 480 पीस तथा रॉयल स्टैग का 750 एमएल का बारह पीस शराब बरामद किया । इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मिलाकर 95.4 लीटर विदेशी शराब के साथ नगर के सुगौली गांव निवासी राजदेव यादव का पुत्र रवि कुमार को हिरासत में लिया गया है। जिसे जेल भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.