Motihari News: बच्चों को कई महीनों से नहीं मिले अंडा आैर फल, विरोध
मोतिहारी, अगस्त 7 -- Motihari News: आदापुर,एसं। प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय,गम्हरिया कला (पश्चिम टोला) में मध्याह्न भोजन, पठन-पाठन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच असंतोष कायम है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के 171 नामांकित बच्चों को पिछले चार-पांच महीनों से सरकारी मेनू के अनुसार अंडा व मौसमी फल नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान भी बच्चों को केवल चावल और आलू-चना की सब्जी परोसी गई, जबकि सरकारी मेनू में अंडा अथवा मौसमी फल निर्धारित है। अभिभावक रामभरोश प्रसाद चौरसिया ने आरोप लगाया कि विद्यालय में पढ़ाई नियमित नहीं होती। कभी सुबह 10 बजे तो कभी 11 बजे प्रार्थना होती है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी लापरवाही बरती जाती है।
विद्यालय में सुविधाओं की कमी ग्रामीण अनुराग भगत, प्रमिला देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.