Motihari News: बच्ची के रोने पर हुई दोनों के लापता होने की जानकारी
मोतिहारी, सितम्बर 11 -- Motihari News: हरसिद्धि। क्षेत्र की सोनबरसा पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित गिरि टोला सरेह में शुक्रवार सुबह आम के पेड़ से फंदे से लटके युवक और महिला के शव मिले। परिजनों के अनुसार, दोनों गुरुवार शाम से घर से लापता थे। रात में सकीना की छोटी बच्ची के रोने पर भोला के पिता भूटन बैठा ने उसके पति सनाउल्लाह से बच्ची के रोने और सकीना के बारे में पूछा। इस पर सनाउल्लाह ने भोला के बारे में पूछा। दोनों के घर पर नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों ने रातभर उनकी तलाश की। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सोनबरसा के गिरि टोला सरेह में आम के पेड़ से दोनों के शव लटके देखे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.