Motihari News: बकरी का चारा काटने गए युवक की करंट लगने से मौत
मोतिहारी, सितम्बर 20 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शीतलपुर राय टोला स्थित वार्ड नंबर तीन में शनिवार शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान स्थानीय निवासी स्व रामजी साह के पैंतिस वर्षीय पुत्र चंदन कुमार साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम चंदन बकरी का चारा लाने गया था। जहां आम के वृक्ष के पास मौजूद बिजली के ट्रांसफर के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।चंदन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके परिवार में बुढ़ी मां के साथ तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक राजमिस्त्री का काम करता था। उसके पिता की पूर्व में ही मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि उसका सरल स्वभाव ही था जिसके कारण वह निर्विरोध पंच भी निर्वाचित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.