मोतिहारी, अगस्त 8 -- Motihari News: बंजरिया, एसं। बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिबन स्थित एन एच 28 पर पर शनिवार सुबह कार से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार आसाम नंबर की है। मृत युवक प्रखंड के चेलाहा बाबू टोला वार्ड 4 के राजेश कुमार (27) पिता अच्छे लाल साह है। घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि राजेश पंचमंदिर स्थित जड़ी बूटी की एक दुकान में काम करता था। वह किसी काम से सुबह छपवा गया था। जहां से लौटने के दौरान उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । वह तीन भाई और तीन बहन में सबसे छोटा था। दुर्घटना होने के बाद कार के आगे का पूरा भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं, कार चालक मौके ...