मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: बंजरिया एस बंजरिया थाना पुलिस ने अलग अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बंजरिया थाना कांड संख्या 11/26 में जालसाजी के आरोपित मुनील कुमार कपड़संडी, थाना तुरकौलिया को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बंजरिया थाना कांड संख्या 572/26 में आरोपित रामदेव महतो, निवासी सिंघिया हिवन, थाना बंजरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। बंजरिया थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...