मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: बंजरिया। नदी में डूबने से मृत यश की माता कुमारी मनीषा व उसके पिता विनोद कुमार अपने बेटे की लंबी उम्र व सलामती की कामना को लेकर मोतिहारी के जानपुल गए हुए थे। जीउतिया पर्व को लेकर वे नहान खाय कर अपने बेटे के लिए जीउतिया का माला बनाने गए हुए थे। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे की सलामती की दुआ मांगने वे घर से निकले हैं, उसी बेटे की मौत की खबर जिउतिया का माला बनाने के दौरान ही सामने आ जाएगी। मृत दो बहन में अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था । मृत के पिता ने बताया कि वे मोतिहारी जाने के पूर्व अपने पुत्र को अपनी बड़ी बेटी की साईकिल बनाने के लिए प्रखंड के बनारसी चौक पर भेजा था । यह भी पढ़ें- मांओं की उम्मीदें बिखरीं, छिना पिता का सहारा जिसके बाद मृतक ने अपने पिता से साईकिल बनाने का पैसा फोन पे पर ढाई सौ रुपया ...