Motihari News: बंगरी में डूबने से किशोरी की मौत, मचा कोहराम
मोतिहारी, अगस्त 14 -- Motihari News: रामगढ़वा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के टोला बसंतपुर गांव की एक किशोरी की मौत बंगरी नदी में डूबने से हो गई है । मृतका सईयदा खातून उम्र करीब 12 वर्ष मुश्ताक मियां की पुत्री थी । घटना शुक्रवार दोपहर की है । पुष्टि थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौआर ने की। बैरिया पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने घर से बकरी चराने के लिए निकली थी ।बकरी चराने के कुछ देर बाद बकरी पानी पीने के लिए बंगरी नदी घाट पर चली गयी थी । ज्योंहि लड़की नदी घाट से बकरी को हांकने गई कि पैर फिसलने से नदी में चली गई व डूब गई । कुछ देर बीत जाने के बाद नहीं दिखाई दी तो उसके साथी खोजने गई तो देख रही है कि नदी में डूब रही है , तो चिल्लाने लगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.