मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: फेनहारा। फेनहारा थाना क्षेत्र के मड़पा मोहन गांव में पुलिस ने रविवार की अहले सुबह छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कारतूस फैक्ट्री के संचालक श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार किया। पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने श्रीकांत सिंह के गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह कारतूस बनाने के कारखाना चलाने वाला मास्टर माइंड है। श्रीकांत सिंह पर पूर्व से 5 केस दर्ज है। वह 2012 में यूएपीए में जेल जा चुका है। श्रीकांत का माड़पा मोहन में पुस्तैनी साधारण खपरैल मकान है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि श्रीकांत गांव में कम ही रहते हैं एवं गांव में बिलकुल शांत चित रहते हैं। यह भी पढ़ें- चकिया: कबाड़ कारोबार की आड़ में चल रही थी कारतूस की फैक्टरी रविवार के सुबह अचानक हुई छापेमारी एवं गिरफ्तारी लोगों के बीच चर...