मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। जिले में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने एक कथित मधुमेह रोग विशेषज्ञ को पकड़ने के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई है। टीम पिछले चार दिन से उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है मगर अभी तक टीम को यह डॉक्टर हाथ नहीं लगा है। कथित डाक्टर एमआर से बना डायबिटोलॉजिस्ट बन गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आरोपी की असलियत चौंकाने वाली है। वह पहले किसी दवा कंपनी में एमआर का काम करता था। उसी दौरान मधुमेह की दवाओं की जानकारी लेकर उसने खुद को डॉक्टर बताना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसने अपने नाम के आगे मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डायबिटोलॉजिस्ट जैसी बड़ी-बड़ी फर्जी डिग्रियां लिख लीं। आरोप है कि मोतिहारी शहर में क्लीनिक खोलकर वह मधुमेह को जड़ से...