Motihari News: फरार सात अभियुक्त के घर चस्पा इश्तेहार
मोतिहारी, जुलाई 1 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर। लंबे समय से फरार चल रहे सात अभियुक्तों के घर पर न्यायालय के आदेश के बाद कुंडवा चैनपुर पुलिस ने बुधवार को इश्तेहार चिपकाया। पुअनि नवीन कुमार ने दल बल के साथ सभी अभियुक्तों के घर पर पहुंच इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के महंगुआ निवासी राहुल पासवान, बबलू पासवान,ममता देवी, राम किशोर पासवान एवं सुमित्रा देवी तथा बहादुरपुर गांव के संजीव कुमार व संतोष कुमार विभिन्न मामलों में फरार हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तेहार चिपका कर चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर अभियुक्त के घर की कुर्की की जायेगी। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर चिपकाया इश्तेहार
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.